
पहाड़पुर में स्कूल का उद्घाटन हुआ
गङखा ( सारण ) :- गङखा प्रखंड के शिवगंगा रोड पहाड़पुर में क्रिएटिव इन्टरनेशनल एकेडमी स्कूल का विधिवत् उद्घाटन गङखा विधायक मुनेश्वर चौधरी व इसुआपुर मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा ने संयूक्त रुप से किया । विधायक मुनेश्वर चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा की संस्था के व्यवस्थापक द्वारा अच्छी पहल है ऐसे स्कूल ग्रामीण क्षेत्र में खुलने चाहिये । वहीं मुखिया संगम बाबा ने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छे स्वास्थ्य केन्द्र व अच्छी शिक्षा व्यवस्था की बहूत कमी है इस तरह के अच्छे संस्थानों के खुलने से बच्चों को बेहतर सुविधाओं के साथ बेहतर माहौल में अच्छी शिक्षा मिलेगी । स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी । वहीं स्कूल के निदेशक अभिषेक सिंह जल जीवन हरियाली को बढावा देते हुये अतिथियों को उपहार स्वरुप पौधे भेंट किया । इस स्कूल के खुल जाने से आस-पास के गाँव के लोगों में काफी खुशी का माहौल है । कार्यक्रम में मुख्य रुप से स्कूल के निदेशक अभिषेक सिंह, मुखिया विनोद सिंह, मुखिया रामचन्द्र माँझी, मणीभूषण सिंह, दिनेश कुमार, अरविन्द सिंह, रिषभ सर, सार्थक कूमार, चंदन कुमार, खुश्बू सिंह उपस्थित थे ।




Recent Comments