गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
मांझी(सारण) : स्थानीय थाना पुलिस ने सोमवार को जयप्रभा सेतु के बलिया मोड़ पर डेढ़ किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका एक साथी पुलिस को देख कर फरार हो गया। गिरफ्तार युवक यूपी के बैरिया थाना क्षेत्र के शोभा छपरा निवासी सुनील सिंह बताया जाता है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस बलिया मोड़ पर वाहन जाँच में लगी थी। तभी यूपी की ओर से बाइक पर सवार दो युवक आते हुए दिखे। पुलिस को देखते ही बाइक चालक ने दूसरे युवक को कुछ दूर पहले ही नीचे उतारने के बाद वापस लौट गया। तब तक उन पर पुलिस की नजर पड़ चुकी थी। जब पैदल आ रहे युवक को रोक कर तलाशी ली गई तो उसके झोला से डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है।




Recent Comments