
अमनौर /सारण _स्थानीय एचआर काॅलेज के पास नव निर्मित हनुमान मंदिर में स्थापित पंचमुखी हनुमान मुर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित ग्यारह दिवसीय श्री मारुति नंदन महायज्ञ हेतु भव्य कलशयात्रा निकली गई. रविवार को निकाली गई भव्य कलश यात्रा में जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं व युवतियां लाल पीले रंग के परिधानों में सुसज्जित होकर माथे पर लाल रंग की चुनरी लपेटे कलश लेकर भगवान श्री राम व हनुमान के जयकारा लगाते व झुमते गाते आगे बढ़ रही थी. वहीं हाथी, घोड़े, बैंड बजा तथा डीजे के भक्तिमय धुनों से वातावरण गुंजायमान हो उठा. हाथों में भागवा झंडे लिए भक्तों ने वातावरण को भक्तिमय कर रहे थे.

वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अमनौर पुलिसकर्मी भी मौजूद थे. भव्य तरीके से निकली गई कलशयात्रा यज्ञ स्थल से होते हुए पुरे अमनौर बाजार का भ्रमण करते हुए स्थानीय पर्यटक स्थल बड़ा पोखरा पहुँची जहाँ पुरे विधि विधान आचार्य मधुसूदन दूबे, दुर्गा तिवारी, मंटू दूबे, वेदनारायण पाठक, युगल शास्त्री, राम भद्र ओझा, रुपेश मिश्रा, रविन्द्र मिश्रा, तथा निर्मल तिवारी के मंत्रोच्चारण के साथ कलश पुजन व जलभरी किया गया.

जलभरी के बाद कलश यात्रा यज्ञ स्थल पहुंच पुजा पाठ के साथ महायज्ञ आरंभ किया गया. मालूम हो कि नवनिर्मित हनुमान मंदिर में स्थापित पंचमुखी हनुमान मुर्ति का मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार से ग्यारह दिवसीय श्री मारुति नंदन महायज्ञ 13 मार्च तक चलेगा. उक्त कलश यात्रा में मुख्य रूप से अमरेन्द्र नारायण ललन, पूर्व मुखिया विजय कुमार विधार्थी, प्रियरंजन सिंह युवराज, शुभम सिंह, अशोक प्रसाद कुशवाहा, कन्हैया लाल कुशवाहा, किशन कुशवाहा, आचार्य बीरेन्द्र तिवारी, अखिलेश तिवारी सोनु सिंह सहित हजारों की संख्या में महिला व पुरूष श्रद्धालु भक्त शामिल थे.




Recent Comments