
मांझी। युवाओं की समाजिक टीम फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया की मुहिम “पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया” के तहत प्रखंड के भजौना गांव में संचालित निशुल्क शिक्षा केंद्र का द्वितीय स्थापना दिवस गुरुवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि भूतपूर्व सैनिक लक्ष्मण सिंह, महम्मदपुर ओपी के एएसआई सचिदानंद कुमार व ललन पासवान के एफएफआई के अध्यक्ष मन्टु कुमार यादव आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उसके बाद युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। केंद्र के संचालक मनीष कुमार ने अतिथियों का स्वागत पौधा देकर किया। मुख्य अतिथि लक्ष्मण सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में अगर राष्ट्र को विकसित व मजबूत करना है तो हम सभी को मिलकर समाज के हर व्यक्ति को शिक्षित करना होगा। तभी जाकर हम एक समृद्ध भारत का निर्माण कर पाएंगे। मन्टु कुमार यादव ने कहा कि हमारा सपना है देश का हर बच्चा बच्चा साक्षर बने एवं अपने देश नव- निर्माण में उसकी भागीदारी हो। इस अवसर पर समाज सेवा में उत्कृष्ट भुमिका निभाने वाले मांझी प्रखंड के अनुज कुमार सिंह, गजेन्द्र महाराज, मनीष पांडेय, प्रियंका कुमारी, प्रशांत कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। वहीं विगत दिनों आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। भजौना केंद्र के छात्र रोहित कुमार को को स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल व केंद्र के नन्हें बच्चों ने अपनी नृत्य व नाट्य कला की मनमोहक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। मंच संचालन अभिनय कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय सिंह, विश्वनाथ सिंह, राकेश सिंह, रंजीत कुमार, प्रिंस कुमार, मकेश्वर पंडित, महावीर कुमार, सौरभ कुमार, रितेश कुमार, रुपेश कुमार, राजेश यादव, रोहन कुमार, विकास कुमार दुबे, सत्यानंद कुमार छोटन कुमार , अनुराग,स्वीटी कुमारी डिंपल पवन कुमार, अंकित कृष्णा कुमार अनामिका कुमारी आदित्य कुमार सलोनी कुमारी ऋतुराज अनूप कुमार रोहित कुमार रोशनी कुमारी आदित्य राज काजल कुमारी आदि मौजूद थे।




Recent Comments