नगरा : प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के छोटा तकिया गांव निवासी बिंदेश्वरी राय के पुत्र राहुल कुमार को एससी एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर रविवार के दिन जेल भेज दिया गया। इस वाबत थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि उक्त व्यक्ति शनिवार को अपने घर पर था। गुप्त सूचना मिली जिसके आधार पर एएसआई सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर गिरफ्तार किया गया तथा रविवार को जेल भेज दिया गया। उक्त व्यक्ति के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत खैरा थाना कांड संख्या 147/22 छोटा तकिया गांव निवासी सचिन कुमार मांझी के द्वारा दर्ज कराया गया था।