सारण :स्थानीय विधायक के हाथों  प्रधानमंत्री उज्जवाला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन के साथ -साथ  लाभूकों को सिलिन्डर ,चूल्हा व पाईप सहित अन्य उपकरण दिये गये  

अमनौर /सारण 


प्रधानमंत्री उज्जवाला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन वितरण  प्रखंड के ढोलाही पंचायत स्थित छपरा अभिमान हनुमान मंदिर परिसर में कैम्प लगाकर  किया गया. शुक्रवार को आयोजित इस कैम्प के माध्यम से स्थानीय विधायक शत्रुध्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने दो दर्जन से अधिक गरीब व महादलित परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन के साथ -साथ  लाभूकों को सिलिन्डर ,चूल्हा व पाईप सहित अन्य उपकरण दिये. उक्त मौके पर विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने प्रधानमंत्री मोदी जी के इस बहुपयोगी योजना को आम गरीबों की हितैसी बताया. उन्होंने देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से आज देश के लाखों लाख गरीब परिवार इससे लाभान्वित हो रहे  हैं. इधर मुफ्त में गैस कनेक्शन के साथ – साथ सिलेंडर व चुल्हा पाकर सविता देवी , रीता देवी , हीड़ा देवी , मंजू देवी ,सूनैना देवी व उषा देवी सहीत दर्जनों महिलाओं ने खुशी व्यक्त करते हुए मोदी जी के इस योजना को महिलाओं के हित में उठाया गया अच्छा कदम  बताया.  इस मौके पर परसा गैस एजेन्सी के संचालक विनोद दास, सुनील कुमार , शंकर शुक्ला ,नंदकिशोर शुक्ला, बासूदेव शुक्ला , बीरेन्द्र सिंह, चन्द्रीका राम, सुखदेव महतो ,तिलक राम, चन्द्रदीप राय, मुलतान मियां ,फजलेहक अंसारी  आदि लोग शामिल थे.