गोपालगंज :शहर में नशाखुरानी गिरोह ने एक वृद्ध को लूटा
गोपालगंज:-
—- शहर के सक्रिय नशा खुरानी गिरोह के सदस्यों ने एक वृद्ध व्यक्ति को अपना शिकार बना लिया। वृद्ध को नशीला पदार्थ खिलाकर उनके पास मौजूद सभी सामान लूट कर नशा खुरानी गिरोह के सदस्य फरार हो गए। गुरुवार की सुबह शहर के चिराई घर के पास बेहोशी की हालत में पड़े इस वृद्ध को देखकर कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बेहोशी के कारण वृद्ध की पहचान नहीं हो सकती है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह शहर के कमला राय कॉलेज रोड़ के किनारे स्थित चिराई घर के पास कुछ लोगों ने एक वृद्ध को सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ देखकर इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। अनुमान लगाया जा रहा है कि कहीं बाहर से आ रहे इस 60 वर्षीय वृद्ध को नशा खुरानी गिरोह के सदस्यों ने अपना शिकार बना लिया है।