गोपालगंज :विष्णु महायज्ञ को निकाली कलश यात्रा
#राज श्रीवास्तव

गोपालगंज:—- जिले के फुलवरिया प्रखंड के गणेश स्थान मांझा गणेश मंदिर परिसर में रविवार को विष्णु महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में 5100 कुमारी कन्या व महिलाओं ने हिस्सा लिया। विभिन्न इलाकों से होकर गुजरी इस कलश यात्रा के दौरान जयकारे के कारण माहौल पूर्ण रूप से भक्तिमय हो गया। इसके पूर्व इस हाथी-घोड़ा व गाजे-बाजे के साथ निकली यह कलश यात्रा गोसाई मांझा, इमलिया मांझा, पकड़ीयार, बड़कागांव बाजार, फतेहपुर तथा बंसवरिया मांझा होते हुए गणेश गुंड गणेश स्थान मांझा पहुंची। जहां कुंवारी कन्याओं वह महिलाओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा। इसके पूर्व आचार्य रामबाबू पराशर तथा आचार्य सुमन तिवारी की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश पूजन किया गया। आयोजन समिति के सदस्य पुरुषोत्तम तिवारी, विवेक तिवारी, मंजी राम, पप्पू मिश्रा, ललन यादव, शंभू चौबे, मंटू जायसवाल, मुखिया सुरेंद्र सरपंच शेषनाथ राय ने बताया कि इस विष्णु महायज्ञ में महामंडलेश्वर डॉ श्यामसुंदर महाराज एवं विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सूश्री साध्वी सरस्वती मुख्य रूप से प्रवचनकर्ता होंगे। वही रामनगरी अयोध्या से पहुंची रामलीला मंडली के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे।
* हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को निकली कलश यात्रा
फुलवरिया (गोपालगंज) : प्रखंड स्थित मीरगंज-भोरे मुख्य पथ के मुरार बतरहा टोला अहिरोली में नवनिर्मित हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। जिसमे कलश पूजन बनारस से चलकर आए अजय तिवारी द्वारा किया गया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई जो सलार काला, तुरुकहां होते हुए पकड़ीहार पोखरा पहुंची। जहां 1100 कुंवारी कन्याओं ने जल भरा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि नवनिर्मित हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठान को लेकर 18 से 24 फरवरी तक रूद्र महायज्ञ एवं प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित होगा।