बिहार की वर्तमान सरकार ने युवाओं से किए झूठे वादे : आईना
बिदूपुर। वैशाली जिले के हाजीपुर प्रखंड के बराटी स्थित अक्षयवट राय चौक समिप आईना एक गैर राजनीतिक संगठन का स्थापना किया गया। वही मौके पर आईना संगठन के सभी कार्यकर्ताओं ने अक्षयवट राय के के प्रतिमा को फूलमालाओं से माल्यापर्ण किया।

इस दौरान आईना राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आनन्द भूषण ने बताया कि हमारी पार्टी किसी राजनीतिक पार्टी नही है हमारी संगठन लड़ाकू सिस्टम ओर सरकार के खिलाफ है जिसने बिहार के साथ बड़ा छल कपट कर विकास की धारा में जा रहे बिहार को रोक दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी संगठन बिहार के हर राजनेताओं और सरकार को आइना दिखाना चाहते हैं जो बिहार के आम जनताओं को झूठे- वादे कर बिहार में अपनी सरकार स्थापित करते हैं उन्होंने सरकार को कोसते हुए कहा कि बिहार के हर युवाओं की भविष्य अंधकार में दिख रहा है सभी युवा हताहत हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के वर्तमान सरकार से बिहार के लिए जल्द से जल्द आईटी पार्क और इंडस्ट्रीज की मांग किया है। इस मौके पर मुकेश यादव सौरभ युवा समाजवादी नेता इंजीनियर सुजीत कुमार यादव आईना के जिला अध्यक्ष विकास कुमार, सुनील कुमार,विनय भूषण भूषण मिश्रा,अनुज झा,अमित कुमार, दिलीप कुमार,दीपक आदि लोग उपस्थित थे।