गोपालगंज में रोडरेज की घटना,ट्रैक्टर ड्राइवर को जिंदा जलया
पटना : बिहार के गोपालगंज में रोडरेज की घटना में एक ड्राइवर को जिंदा जला देने क़ा मामला गोपालगंज जिले में शुक्रवार की रात प्रकाश में आया हैं. मामलें में बताया ज़ा रहा हैं कि साइड लेने के विवाद से जुड़ा है. साइड लेने के दौरान ट्रैक्टर से फार्च्यूनर कार में ठोकर लग गई. इस दौरान गाड़ी में स्क्रैच लगने से नाराज उस पर सवार युवकों ने पहले तो ट्रैक्टर चालक की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसे गाड़ी की ही सीट में बांधकर जिन्दा जला दिया. घटना बरौली थाना के देवापुर स्थित एनएच 28 की है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगो में ख़ासा आक्रोश है.वहीं पुलिस नें मौत क़ा कारण को जांच के बाद ही स्पष्ट होने की बात कहीं.वहीं इस बिंदु पर भी जांच कि ज़ा रही हैं कि ट्रैक्टर पलट कर आग लग जाना भी ड्राइवर की मौत में कारण हो सकता हैं.सभी बिन्दुओं पर पुलिस गहनता से जांच में जुटी हैं.




Recent Comments