दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

बेतिया पुलिस ने एक अनोखी पहल की शुरुआत की है, जिससे शहरी क्षेत्रों में रात्रि के समय ट्रेनों से उतरने वाले लोगों के साथ होने वाली अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा.पुलिस ने ट्रेनों से रात्रि में उतरने वाले लोगों के लिए नि: शुल्क बस सेवा शुरू की है. इस बस सेवा का उद्देश्य रात्रि के समय स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों को सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाना है.गत रात्रि इस सेवा की शुरुआत स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर की गई.पुलिस की इस पहल की लोग भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे हैं और पुलिस अधीक्षक जयंतकांत को धन्यवाद दे रहे हैं.

फिलहाल यह बस सेवा रात्रि के 12 बजे से सुबह के 4 बजे तक शुरू की गई है और इसका चालन क्षेत्र बेतिया शहर है.




Recent Comments