एकमा में रामबहादुर सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई, वक्ताओं ने उन्हें सादगी की प्रतिमूर्ति बताया

दैनिक खोज खबर, एकमा

एकमा नगर पंचायत के रामबहादुर चौक पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामबहादुर सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान एकमा व आसपास के कई लोगों ने रामबहादुर सिंह के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

वक्ताओं ने रामबहादुर सिंह को सादगी की प्रतिमूर्ति बताया।एकमा स्थित गुरुकुल स्कूल के संचालक रतन सिंह ने कहा कि रामबहादुर सिंह जी जैसे नेता अब के जमाने मे मिलना असम्भव है। वहीं साहित्यकार राघव पांडेय ने श्री सिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।

इस दौरान मुख्य रूप से डॉ रामजी तिवारी, प्रो भूपेंद्र नारायण सिंह, प्रो राजगृह सिंह, रामबहादुर सिंह के पुत्र संजय सिंह, हरेराम सिंह, प्रेमनाथ मिश्र, दिवाकर सिंह, रवि महतो, प्रभाकर सिंह, जय प्रकाश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, टुनटुन सिंह, शारदानंद सिंह, आफताब आलम आदि उपस्थित थे।