गोपालगंज :पति के साथ मिलकर करती थी कारोबार…
  # शराब के साथ महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे
राज श्रीवास्तव 
सिधवलिया ( गोपालगंज ) :— स्थानीय थाने की पुलिस ने क्षेत्र के विशुनपुरा से अवैध शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का नाम अन्नपूर्णा देवी बताया जा रहा है। जो अपने पति के साथ मिलकर शराब बेच रही थी। पुलिस ने छापेमारी की तो गिरफ्तार महिला के पति भागने में कामयाब रहा। वहीं महिला को पांच लीटर कच्चे स्प्रीट के साथ गिरफ्तार कर थाना लाया गया। जहां पूछ-ताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। वहीं इस मामले में अपर थाना अध्यक्ष ग्रीष्देव सिंह के बयान पर सिधवलिया थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी उक्त महिला एवं उसके पति के विरुद्ध दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।