बैंकिंग परीक्षा में सफल जिले की बेटियों को किया गया सम्मानित
कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट 
—–
नालंदा
सभी करियर बिकल्पों की तरह बैंकिंग क्षेत्र में भी नालन्दा की बेटियों ने इतिहास रचते हुए अभूतपूर्व सफलता हासिल कर नालन्दा का मान बढ़ाया है।
मार्च एवं अप्रैल के दौरान बैंकिंग परीक्षा के घोषित परिणाम में जिले की बेटियों ने बड़ी संख्या में सफलता दर्ज कराकर पूरे देश को नालंदा की प्रतिभा से अवगत करा दिया। उक्त परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने लड़कों से बाजी मार ली। एम् जी रोड स्थित विकास कोचिंग इंस्टिट्यूट में एक कार्यक्रम आयोजित कर सफल छात्र और छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध करियर सलाहकार  विकाश कुमार मेघल ने बताया कि हर साल आईबीपीएस सितम्बर से जनवरी तक पीओ और क्लर्क की परीक्षा आयोजित करते हैं। उक्त परीक्षायों नालंदा जिले की 30 से अधिक विद्यार्थियीं ने सफलता हासिल की है जिनमे से लड़कियों की संख्या लड़कों के मुकाबले काफी अधिक है। रिजल्ट आने के बाद छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। सफल छात्राओं में कनक रानी, अंशु कुमारी, ममता कुमारी, सन्नी कुमार, सुनील कुमार, निशा भारती, निशि कुमारी, सीमा कुमारी, अंशु कुमारी, दीप्ती सिन्हा, अविनाश कुमार, विनीत कुमार आदि को पीओ के रूप में चयनित किया गया। मालती रानी, ममता कुमारी, नेदा नासरी, कनक रानी, खुशबु रानी, अनामिका कुमारी, सीमा कुमारी, निशि कुमारी के अतिरिक्त सौरभ सिन्हा, सुमन सौरभ, अजय कुमार, सुमित कुमार गुड्डू जी आदि का चयन क्लर्क रूप में हुआ है। 
सफल छात्र एवं छात्राओं को एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारी ब्रजेश कुमार, लायंस क्लब के अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह, पीएनबी के अधिकारी दीपेन्द्र कुमार गुप्ता, सेंट्रल बैंक के अधिकारी विष्णु कुमार,एमबीजीबी के अधिकारी निकेश कुमार , सिंडिकेट बैंक के अधिकारी सुभाग सुबू ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।
सफल छात्राओं ने कहा कि नालंदा की बेटियों को कम नही आंके। हमें भी अवसर मिले तो हमें आगे बढ़ने से कोई रोक नही सकता। सीमा कुमारी ने कहा कि नालंदा में सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए बेहतर माहौल है और विकाश सर के मार्गदर्शन में हमलोग और आगे जा सकते हैं।
वहीं अंशु और कनक ने कहा कि कोई भी स्टूडेंट सफल हो सकता है बशर्ते वो सफल होने के लिए ईमानदारी से कोशिश करे।
इस अवसर पर जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर से सफलता प्राप्त करने के गुर भी सीखा। 
कार्यक्रम का संचालन अविनाश गिरी ने किया। इस मौके पर कुंदन कुमार, राकेश रंजन, दिव्या प्रकाश आदि सहित सैकड़ों छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।