सुशासन की सरकार में प्रखंड प्रमुख के प्रतिनिधि ने बीडीओ की कर दी पिटाई, हुये लहूलुहान
✍🏻कु.विपेन्द्र/अखलाक अहमद

सीवान : भले ही नीतीश कुमार बिहार में सुशासन के दावे करते हों मगर यहां के हालात सुरक्षा और ससुशासन दावे का पोल खोलते नजर आ रहे हैं।अब लोग सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा रहे हैं।लोगों का कहना है कि जब यहां अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं ऐसी परिस्थिति में आम आदमी की सुरक्षा की बात करना बेमानी सी होगी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के बड़हरिया प्रखंड के बीडीओ राजीव कुमार को प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अमिरूल्लाह सैफी ने सोमवार को अपने डेढ़ दर्जन समर्थकों के साथ मारपीट कर सिर फोड़ दिया। घायल बीडीओ का प्राथमिक इलाज बड़हरिया स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। चिकित्सकों ने सिर में गहरा चोट होने के कारण सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के लेकर तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।लोगों का कहना है कि आखिर किन परिस्थितियों में मामला यहां तक आ पहुँचा।इस घटना के बाद से जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी गोलबंद हो गये हैं।कई जगह से प्रखंड का कार्य ठप किये जाने की अपुष्ट खबर आ रही है।पचरुखी बीडीओ डॉ इस्माइल अंसारी ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में कार्य करना अधिकारियों के लिए काफी मुश्किल है।दोषी लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी करवाई होनी चाहिए।समाचार लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सका है।




Recent Comments