गोपालगंज। रविवार को विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मीरगंज कार्यालय का राजस्व काउंटर उपभोक्ताओं के सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वाहन 10:00 बजे से लेकर अपराहन 2:30 बजे तक खुला रहेगा अतः उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि विद्युत विपत्र की राशि काउंटर पर जमा करने का कष्ट करें वैसे उपभोक्ता जिनके ₹2000 से अधिक बिजली बिल बकाया है वे अभिलंब बकाया राशि का भुगतान करें अन्यथा उनका विद्युत संबंध विच्छेद करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में विद्युत आपूर्ति के सहायक विद्युत अभियंता ने बताया कि मीरगंज बरौली गोपालगंज तीनों जगह की बिजली विभाग के राजस्व काउंटर रविवार को भी खुला रहेगा। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि 2,000 से अधिक बिजली बिल जिस उपभोक्ताओं का बकाया हो वह अपना बिजली बिल जमा कर दें।