मशरक : राष्ट्रीय बजरंग दल मशरक द्वारा दो अप्रैल को रामनवमीं के अवसर पर ऐतिहासिक महावीरी झंडा शोभायात्रा निकालने को लेकर महावीर मंदिर के प्रांगण में शनिवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता ने की। मौके पर हिन्दू जागरण मंच के रमेश सिंह, नंदन बाबा, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार ,सचिव राकेश सिंह, महामंत्री रोहित सिंह, राजेश सिंह, मंत्री गौतम कुमार, गोलू कुमार, बिक्की कुमार, राहुल कुमार, अमन कुमार, विकेस तिवारी, सोनु कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। रामनवमी जूलूस जो दो अप्रैल को महावीर मंदिर चौक से डाकबंगला रोड, माॅ सिद्धिदात्री मंदिर चौक, स्टेशन रोड, गोला रोड, सतीवारतीर, मशरक तक्थ गांव, थाना शिव मंदिर, यदुमोड़, चन्देश्वर मोड़, मशरक शास्त्री टोला होते हुए महावीर मंदिर चौक पर आकर समाप्त हो जायेगा। जिसमे हजारो की संख्या मे लोगों की सहभागिता के साथ हाथी, घोड़ा, ढोल नगारा, सिंगा मुख्य रूप से शामिल रहेंगे। बैठक में जिला अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता ने कहां कि मशरक की धरती पर वर्षों से हो रहे ऐतिहासिक रामनवमी उत्सव शोभायात्रा को राष्ट्रीय बजरंग दल स्थानीय लोगों के सहयोग से निकालेगा। इस साल भी राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से सेवा शिविर लगाया जाएगा। महावीरी झंडा में श्रद्धालुओं के लिए शरबत, शुद्ध पानी के साथ स्टॉल पर मेडिकल टीम की भी व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा शोभायात्रा भ्रमण करते समय श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो। इसके लिए राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से समुचित व्यवस्था की जा रही है। समाजसेवी रमेश सिंह ने कहा दो अप्रैल को निकलने वाली रामनवमी जुलूस को शांतिपूर्ण सफल बनाने में मशरक प्रखंड सभी से सहयोग की अपेक्षा है।