
दुर्गापूजा में डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबंध
✍️रजनीश रंजन/इसुआपुर (सारण)। दुर्गा पूजा के मद्देनजर शनिवार को थाना परिसर में सीओ अजय कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई । जिसमें पूजा को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने की अपील की गई । प्रभारी थानाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि दशहरा मेला के दौरान असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी । वहीं सीओ ने कहा कि पूजा तथा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार रखे । बैठक में बीडीओ ऐश्वर्य कश्यप , जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष छबीनाथ सिंह, मनोज राय,विजय सिंह, राजकिशोर सिंह, जितेंद्र सिंह कुशवाहा, अमरनाथ प्रसाद, श्रीभगवान बैठा, उमेश्वर सिंह,अनवर हुसैन,नागेन्द्र सिंह,विमल सिंह, संतकुमार सिंह, रामबाबू सिंह, विनोद राय,भोला राय, मुन्ना सिंह, चन्द्रदेव राय,हरेराम समेत दर्जनों लोग थे ।




Recent Comments