
परसा (सारण)विधान सभा के परसौना में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर संचालित सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश ओझा,जिला महामंत्री अनिल सिंह वरीय नेता प्रभु कुँअर ने संबोधित करते हुऐ प्रधानमंत्री के द्वारा किये गये विकास कार्यो की जनकारी दिया गया।तथा बिधान सभा चुनाव में भाजपा नेता राकेश सिंह को चुनाव में जिताने का अपील किया।कार्यक्रम में उपस्तिथ अतिथियो को अंग देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के उपरांत भाजपा नेता द्वारा फलदार पौधा लगाया गया।भाजपा नेता राकेश सिंह ने कहा कि जनता के काम में रात दिन लगा रहता हूँ।उपस्तिथ लोगो से उन्होंने कहा कि चुनाव के पूर्व भी बेटा के रूप में काम किया हूँ और जितने के बाद भी बेटा के रूप में काम करने का आश्वसन दिया।कार्यक्रम में रामा नंद सिंह भूलन सिंह विनय शर्मा अरविंद गुप्ता पंकज सिंह चंदन सिंह मंटु बाबा सरपंच सत्यनारायण साह शृंगार राय शिव बालक सिंह राज कुमार राय आदि उपस्तिथ थे।




Recent Comments