*संस्थागत प्रसव के बढ़ावा को लेकर रेफरल अस्पताल में उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन*
तरैया/सारण :10.10.2018।
संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को रेफरल अस्पताल में उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने किया।बैठक में उपस्थित स्थानीय मुखिया को संबोधित करते हुए रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रीनाथ प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षित प्रसव के लिए जरूरी है कि सभी गर्भवती महिलाए अस्पताल आये।उन्होंने कहा कि आज अस्पताल के प्रसूति विभाग में सभी सुविधाए उपलब्ध है।प्रशिक्षित एएनएम,आधुनिक उपकरण जैसे चाइल्ड वार्मर मशीन व अन्य सुविधाएं मौजूद है।प्रभारी ने कहा कि जो प्रसव घर पर या रेफरल अस्पताल के बाहर होता है वह सुरक्षित नही है।प्रभारी ने सभी मुखियों से अपील किया कि सुरक्षित प्रसव के लिए आप अपने-अपने पंचायत के गर्भवती महिलाओं को रेफरल अस्पताल भेजे।उन्हें सुरक्षित प्रसव के साथ सरकार प्रोत्साहन राशि भी दे रही है।प्रसव के उपरांत माता और बच्चों को नियमित टीकाकरण किया जाता है।प्रसूति महिला को निःशुल्क एम्बुलेंस की सेवा दी जाती है।हर वार्ड में आशा कार्यकर्ता है जो प्रसूति महिलाओ की देखभाल कर उन्हें अस्पताल तक लाती है।संस्थागत प्रसव के बाद अस्पताल से बच्चें को जन्म प्रमाण पत्र भी निर्गत किया जाता है।उसके बाद मुख्य मंत्री कन्या उत्थान योजना के बारे में जानकारी दी गयी।बीडीओ ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र के गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए अस्पताल भेजे।बैठक में मुखिया संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने कहा कि उपस्वास्थ्य केंद्र की विकास के लिये मुखिया एवम एनएम के साथ खाता खुलवाने निर्देश जारी है लेकिन अबतक ऐसा नही हुआ इसपर उन्होंने शीघ्र खाता खुलवाने की माँग किया। मुखिया संजीव कुमार सिंह ने माँग किया कि जिस गाँव मे जो उपस्वास्थ्य केंद है उसे प्रतिरोज खोला जाय।बैठक में मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार यादव,विनोद माँझी,मो.आजाद,स्वास्थ्य प्रबंध नवाब अख्तर गिलानी व अन्य मौजूद थे।
*प्रभारी ने बीडीओ को दिखाया अस्पताल का जर्जर भवन*
कार्यशाला के बाद बीडीओ राकेश कुमार ने रेफरल अस्पताल का निरीक्षण किया।जिसमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने बीडीओ को रेफरल अस्पताल का जर्जर भवन दिखाया।इस पर बीडीओ ने आश्वाशन दिया कि वे इस समस्या को अपने स्तर से जिला में लिखकर भेजेंगे।





Recent Comments