मांझी(सारण) : सत्य और अहिंसा को अपनाकर ही भारत को विश्व गुरु का दर्जा हासिल हो सकता है। तथा गांधी की लाठी ने अंग्रेजों के तोप को भी झुकने पर मजबूर कर दिया। यह बातें सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने मांझी प्रखंड मुख्यालय पर गांधी संकल्प यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए कहीं। इससे पहले उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी पण्डित गिरीश तिवारी दलन सिंह तथा हरदेव यादव की प्रतिमाओं व तस्वीर पर माल्यार्पण किया। बड़ी संख्या में भाजपा जदयू व लोजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ सांसद ने चैनपुर सुघर छपरा चौबाह स्थान पकड़ी बाजार मियाँ पट्टी नरपलिया कबीर पार के रास्ते मदन साठ तक की आठ किमी लम्बी पदयात्रा की। इस दौरान उन्होंने लगभग आधा दर्जन सभाओं को भी सम्बोधित किया। यात्रा के क्रम में सन्त धरणी मन्दिर पहुंचे सांसद के सामने फुट फुट कर रोने लगे मन्दिर के पुजारी बासुदेव दास।उन्होंने मन्दिर की भूमि पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा किये जाने की शिकायत की। इस मौके पर भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह तथा लोजपा नेता मुन्ना सिंह ने निजी राशि से एक एक शेड बनाने की घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान सम्मानित होते पत्रकार मनोज सिंह

पदयात्रा में उनके साथ भाजपा नेता राणा प्रताप उर्फ डब्ल्यू सिंह हेम नारायण सिंह शारदा नंद सिंह पंकज सिंह धर्मेन्द्र सिंह समाज मनोज प्रसाद बबलू शर्मा रमाशंकर मिश्र शांडिल्य मनोज पाण्डेय लोजपा नेता मुन्ना सिंह भरत मांझी तथा जदयू नेता कामेश्वर सिंह सुनील सिंह गुड्डू सिंह आदि भी शामिल थे।
मांझी में भी रुकेगी मेमू ट्रेन
मांझी पूर्वी पंचायत के मुखिया सन्तोष पहलवान के आवास पर पहुंचे सांसद से लोगों ने छपरा वाराणसी मेमू ट्रेन के ठहराव की मांग की। इस पर सांसद ले लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द ही वे रेलमंत्री से मिलकर उक्त मेमू ट्रेन के ठहराव की तिथि की जानकारी देंगे।