गोदभराई कार्यक्रम गर्भवती व प्रसूति महिलाओं के लिए वरदान : डॉ. शम्भूनाथ

गोदभराई कार्यक्रम गर्भवती व प्रसूति महिलाओं के लिए वरदान : डॉ. शम्भूनाथ
पानापुर (सारण): गुरूवार को प्रखण्ड के सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों पर गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मी तथा महिला पर्यवेक्षिका ने विभिन्न केन्द्रों का निरीक्षण भी किया ।आँगनबाड़ी केंद्र मोरियां कोड संख्या-88 पर कर्मियों की उपस्थिति में गोदभराई कार्यक्रम किया गया ।केंद्र को फूलों तथा गुब्बारे से सजाया गया तथा रंगोली बनाकर कार्यक्रम को रोचक तथा आकर्षक बनाने का भरपूर प्रयास किया गया था ।उपस्थित लाभूको को चुनरी ओढ़़ाकर उन्हे दुल्हन की तरह सजाया गया।तथा उनके गोद में फूल,अनाज मिठाई आदि रखकर उनको नये मेेेहमान के आगमन की बधाई दी गई ।मौके पर उपस्थित गर्भवती महिला एवं उनके अभिभावकों को कर्मियों ने बताया कि समय समय पर जाँच,उचित डाक्टरी सलाह तथा पौष्टिक भोजन जच्चा-बच्चा के लिए आवश्यक है ।कार्यक्रम में सेविका कल्पना देवी, महिला पर्यवेक्षिका रूबी कुमारी, आशुतोष कुमार (केयर),डा0 शम्भुनाथ सहित दर्जनों महिला उपस्थित थीं ।विभागीय निर्देशानुसार प्रत्येक माह 7वीं तारीख सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों पर उत्सव के रूप गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन करना है ।भोरहाॅ पंचायत के केंद्र संख्या-84,85,86,87,88,89,90,91,92 तथा कोन्ध ,रसौली,धेनुकी, सतजोड़ा, बेलौर सहित सभी पंचायतों में गोदभराई कार्यक्रम किया गया ।




Recent Comments