गंभीरपुर पंचायत के नल जल कार्य का विरोध

#परवेज अख्तर/सिवान:

नौतन (सिवान) : प्रखंड के गंभीरपुर पंचायत के महुआ भूसा गांव
के वार्ड नंबर दो के वार्ड सदस्य हंसरानी देवी के विरोध में रविवार की देर शाम

ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन नल जल योजना के अंतर्गत हो

रहे बोरिंग को रोक दिया। विरोध प्रदर्शन कर

रहे कमलेश कुमार, चंदेश्वर कुमार, सुरेंद्र सिंह, बुलेट सिंह, राकेश सिंह,

अंबिका सिंह आदि लोगों का कहना है कि जब भी नल जल योजना

के तहत बोरिंग होगा सरकारी जमीन में होगा, जबकि सरकारी जमीन उपलब्ध है,

बावजूद वार्ड सदस्य हंसरानी देवी जानबुझ कर अपने स्वार्थ

सिद्ध करने के लिए अपनी निजी जमीन में करा रही हैंग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम से करने

की बात कही। इस संबंध में बीडीओ से दूरभाष पर संपर्क

करने की कोशिश की गई लेकिन नहीं हो सका।