मैरवा में एक ट्रक शराब जब्त
#परवेज अख्तर/सिवान:
मैरवा (सिवान) : मैरवा पुलिस ने सोमवार को मैरवा-दरौली मार्ग
पर एक ट्रक शराब जब्त किया है। इसके बाद शराब धंधेबाजो
में हड़कंप मच गई है। ट्रक पर सो रहे एक युवक को गिरफ्तार
किया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर शराब धंधेबाजों की
जानकारी जुटाने में लगी है। बताते हैं कि मैरवा पुलिस दिवा गश्त में
थी। इसी दौरान पुलिस ने मैरवा-दरौली मार्ग के इंग्लिश चट्टी के
निकट एक ट्रक देखा। ट्रक वहां खड़ी थी। पुलिस ने ट्रक की
तलाशी लेनी शुरू की। ट्रक का चालक नहीं दिखाई दिया। वहीं ट्रक पर
एक युवक सोया हुआ था। पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसने बताया
कि वह ट्रक से वह खरबूज लेकर आ रहा है। ट्रक के ऊपर
काफी संख्या में खरबूज दिखाई दे रहा था। जब पुलिस ने पूछताछ
के दौरान संदेह होने पर ट्रक से खरबूज हटाकर तलाशी
शुरू की तो नीचे शराब के कार्टून दिखाई पड़े। पुलिस ने युवक को
गिरफ्तार करते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक थाना लाया गया।
वहां नगर पंचायत के वाहन पर खरबूज को उतारा गया
तो देखा गया कि ट्रक पर शराब का कार्टन लदा हुआ था।
—




Recent Comments