खैरा व धुपनगर धोबवल में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का हुआ उद्घाटन
नगरा(सारण) । प्रखंड क्षेत्र के खैरा में बने मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घटान गुरुवार को वरीय उप-समाहर्ता नरेंद्र मोहन झा व धुपनगर धोबवल में सीडीपीओ अमृता सिंह ने फीता काटकर किया.वहीं खैरा में उद्घाटन कर उप समाहर्ता नरेंद्र मोहन झा ने मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में पेड़ लगाए.उन्होंने कहा कि मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के छोटे – छोटे बच्चों को निजी अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की तरह वातावरण में सीखने का मौका मिलेगा.इससे बच्चों में बौद्धिक विकास होगा और वह आगे की शिक्षा को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे.
वहीं धुपनगर धोबवल में सीडीपीओ अमृता सिंह ने उद्घाटन कर कहा कि सरकार के इस तरह के कार्य कार्यक्रम की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है.इससे मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ रहे बच्चों में स्किल डेवलपमेंट होगा.साथ ही नौनिहालों को स्कूली पूर्व शिक्षा की प्राप्ति होगी.इस अवसर पर उप समाहर्ता नरेंद्र मोहन झा, बीडीओ श्रीनिवास,सीडीपीओ अमृता सिंह,खैरा मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका गायत्री देवी,व सहायिका गीता देवी,धुपनगर धोबवल के सेविका सीमा देवी,व सहायिका शिला देवी सहित अन्य लोग शामिल थे.




Recent Comments