
खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिये, खेल ही एकमात्र प्लेटफॉर्म है जहां इंसानियत कायम रहती है : संगम बाबा
तरैया/सारण (06.01.2020) :
खेल ही एकमात्र ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां जाति, धर्म, समुदाय व ऊंच – नीच की दीवार ध्वस्त होती है।खेल में इंसानियत कायम रहती है।आज की परिवेश में खेल को बढ़ावा देने की आवश्यकता है ताकि युवा वर्ग गलत रास्ते पर भटक कर न जाये।उक्त बातें इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने तरैया के आकुचक वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में एपीएल टी – 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के मौके पर क्रिकेट प्रेमियों व दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा।मुखिया संगम बाबा ने मैच का उद्घाटन फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।टॉस जीतकर नंदन कैतुका की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया।हरखपुरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 80 रन बनाकर सिमट गयी। जवाबी पारी खेलते हुए नंदन कैतुका की टीम ने 12.4 ओवर में 82 रन बनाकर सेमी फाइनल में जगह बना ली।मैन ऑफ द मैच रघुवंश को मिला। मौके पर आयोजक छोटू बाबा, विशाल सिंह, कमल सिंह, प्रिंस कुमार समेत आयोजन समिति के सदस्य व हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी व दर्शक उपस्थित थे।





Recent Comments