गुठनी के बेलौर पैक्स का चुनाव 20 को
परवेज अख्तर/सिवान;
गुठनी (सिवान) : प्रखंड के बेलौर पंचायत के पैक्स चुनाव की तिथि प्राधिकार द्वारा निर्धारित कर दी गई है। स्थानीय प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि प्राधिकार ने चुनाव के व्यापक प्रचार का भी निर्देश दिया है। प्राधिकार ने अपने पत्र में लिखा है कि पूर्व से जिन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, उनको 13 जनवरी को चुनाव चिह्न वितरित किया जाएगा। मतदान 20 को सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक और मतगणना भी 20 जनवरी को ही होगा।
—
—




Recent Comments