क्रॉस कॉन्ट्री रेस में नहीं आये मुख्य अतिथि सांसद सिग्रीवाल, मायूस हुवे प्रतिभागी
दैनिक खोज खबर डेस्क, एकमा (सारण)
एकमा प्रखण्ड के रसूलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत योगियां उच्च विद्यालय के मैदान से शुरू हुवे बाबा महेन्द्रनाथ क्रॉस कॉन्ट्री रेस का शुभारंभ दुरौंधा विधानसभा से विधायक कविता सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रसुलपुर में आयोजित बाबा महेन्द्रनाथ क्रॉस कॉन्ट्री का यह 5 वां वर्ष था।

सम्मानित करते सलीम परवेज
क्रॉस कॉन्ट्री रेस के समापन के बाद सभी प्रतिभागियों समेत आयोजन समिति से जुड़े लोग व स्थानीय लोग भी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की प्रतीक्षा करते रहे मगर अंत अंत तक भी सांसद सिग्रीवाल कार्यक्रम में नही पहुँच पाए।

महाराजगंज लोक सभा क्षेत्र के सांसद के इंतजार में आयोजको ने पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम काफी देर तक टाला मगर फिर भी सांसद नही पहुँच पाए। हालांकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के अतिरिक्त बिहार विधानसभा के पूर्व उप सभापति सलीम परवेज व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र स्वामी भी थे।

ये दोनों नेता अपने संबोधन के बाद निकल गए थे और आयोजक मंडल के लोग पुरस्कार वितरण के लिए सांसद का इंतजार करते रहे मगर वे नही आये। जिसके बाद पुरस्कार वितरण स्थानीय लोगों ने किया।

बैनर पर लिखा मुख्य अतिथि के रूप में सांसद का नाम
हालांकि सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल से जुड़े लोगों ने बताया कि व्यस्तता के कारण वे नही आ सके। इस बारे में सांसद का पक्ष नही लिया जा सका है।
वहीं सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के हाथों से पुरस्कार नही मिलने का मलाल क्रॉस कॉन्ट्री रेस के अभ्यर्थियों को भी था मगर वे भी ये बात समझ रहे थे कि व्यस्तता के कारण वे नही पहुँच पाए हैं।