क्रॉस कंट्री रेस में प्रतिभागियों ने दिखाया दम, पुरस्कारों की हुई बारिश
दैनिक खोज खबर, रसुलपुर/एकमा (सारण)
प्रखण्ड क्षेत्र के रसूलपुर थाने के अंतर्गत योगिया उच्चविद्यालय के मैदान से महेन्द्रनाथ बाबा 5वी राज्य स्तरीय क्रॉस कॉन्ट्री रेस का आगाज रविवार को हुआ। दुरौंधा विधानसभा क्षेत्र से विधायक कविता सिंह ने हरी झंडी दिखाकर क्रॉस कॉन्ट्री रेस का शुभारंभ किया।

इस क्रॉस कॉन्ट्री रेस में अन्य राज्यों से आये प्रतिभागियों ने अपने दम खम की जोर आजमाइश की। सीनियर वर्ग में 25000 रुपये का नगद पुरस्कार रखा गया था जो बनारस के आशीष कुमार को दिया गया। आशीष ने 16 किलोमीटर की रेस में सबको पीछे छोड़ते हुवे प्रथम पुरस्कार पर अपना कब्जा जमाया।

वही द्वितीय पुरस्कार के रूप में मऊ के मनीष कुमार को 15000 रुपये नगद प्रदान किये गए जबकि तृतीय पुरस्कार के रूप में 7000 रुपये नगद उत्तर प्रदेश के ही सुग्रीव यादव को मिला।
इसके अतिरिक्त टॉप टेन प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।

जूनियर स्तर पर भी प्रतिभागियों ने अपना जोर दिखाया। जूनियर वर्ग में महिला व पुरुष के लिए अलग अलग पुरस्कार रखे गए थे जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में साइकिल, द्वितीय पुरस्कार ट्रैक सूट व तृतीय पुरस्कार शूज थे।

योगियां के मैदान में आये अतिथियों का स्वगत क्रॉस कंट्री रेस के आयोजक व नेशनल लेवल के एथलीट विकास राठौर ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में बिहार विधानसभा के पूर्व उप सभापति सलीम परवेज ने कहा कि रसुलपुर में इस तरह का आयोजन कराने के लिए आयोजन समिति से जुड़े लोग बधाई के पात्र हैं। उन्होंने इसके विस्तार का सुझाव देते हुवे क्षेत्र के युवाओ को इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की।

अपने संबोधन में भाजपा नेता जितेंद्र स्वामी ने भी जीते हुए प्रतिभागियों समेत इस प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुवे कहा कि ऐसी प्रतियोगिता से युवाओं का बहुमुखी विकास होता है।

कार्यक्रम को दुरौंधा विधायक कविता सिंह ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन उपेंद्र पांडेय ने किया।
इस दौरान भाजपा नेता अविनाश चंद्र उपाध्याय, शैलेन्द्र सिंह, मनु रंजन ओझा, राष्ट्रीय एथलीट संजय सिंह, गजेंद्र सिंह, विलास गिरी, सुबोध ओझा, रवि कुंवर, अंतिम सिंह, राहुल दुबे, मुखिया बागेश्वर सिंह आदि उपस्थित थे।