गड़खा(सारण)।शिक्षा विभाग के अपर सचिव के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा 6 से 14 वर्ष के अनामांकित एवं अप्रवासी छात्र-छात्राओं का नामांकन हेतु एक जुलाई से पखवाड़ा मनाना है।आदर्श मध्य विद्यालय कदना के प्रधानाध्यापक भूषण कुमार सिंह की नेतृत्व में जागरूकता अभियान निकाली गई। जो दक्षिण कदना,उत्तर कदना,रामपुर खाकी बाबा के टोला,रघुपुर सिरसा राई आदि गांवों में वाहन व वाद्य यंत्रों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक की गई।शारदा सिंह उषा कुमारी इंदु कुमारी राज नारायण प्रसाद रीना कुमारी गुलाबसा खातून,गुड़िया कुमारी, वन्दना कुमारी,मुकेश कुमार सिंह,भुनेश्वर सिंह,उदय कुमार सिंह,सुजीत कुमार सिंह,अनिल कुमार सिंह आदि शिक्षकों की टीम अगल अगल गाँवो में जाकर ग्रामीण व बच्चों को नामांकन हेतु जागरूक किया गया।