*भागलपुर : नौ दिवसीय योग प्रशिक्षण समाप्त*
👈पुष्पराज कुमार”दैनिक खोज खबर”भागलपुर👉
शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ इंडिया के द्वारा जिले के नारायणपुर प्रखण्ड अन्तर्गत कन्या उच्च विद्यालय मधुरापुर के प्रांगण में चल रहे नौ दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। इस अवसर पर करीब 150 लोगो ने विभिन्न योगासनो का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
मौके पर उपस्थित मिशन सचिव डॉ सुभाष कुमार विद्यार्थी ने कहा कि स्वस्थ्य रहकर भी जीवन जीने का सच्चा आनंद प्राप्त कर सकते है। इसके लिए दैनिक जीवन में नियमित रूप से आधा घंटा भी योगासनो का अभ्यास अवश्य करना चाहिए। इससे जहां शरीर मे रोग प्रतिरोधक क्षमता की वृद्धि होती है। वही बिना पैसा का हम निरोग राह सकते है। योग प्रशिक्षक डॉ सुधांशु एवं डॉ शिवराज ने उपस्थित लोगों को आजीवन योग से जुड़े रहने की बात कहते हुए स्वस्थ्य समाज से स्वस्थ्य और सशक्त राष्ट्र का नवनिर्माण की अपील की। इस अवसर पर धीरज कुमार, नीतीश कुमार, सचिन कुमार, रोशन कुमार, रोहित कुमार, जियाउल अली, गौरव कुमार, राहुल कुमार, शुभम कुमार, राजीव कुमार आदि मौजूद थे।




Recent Comments