कोटवा:-अनियंत्रित कार ने 5 लोगों को कुचला
कोटवा थाना क्षेत्र के राजापुर मठिया चौक पर एक अनियंत्रित कार ने सड़क के बीच मे बने डिवाइडर के बीच बैठे 5 व्यक्तियों को कुचला।
पाचों को गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी भेजा गया। घायलों में ससुराल आये 50 वर्षीय बनारसी पंडित व रामचन्द्र ठाकुर की स्थिति नाजुक। गुस्साये लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 28 को जाम किया। सड़क के दोनों किनारे गाड़ियों की लंबी कतार लगी।