उत्तराखंड के हरिद्वार में विभिन्न प्रांतों से आए प्रशिक्षणार्थियों को अपने दिए सम्बोधन में दिए कई टिप्स

कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट-

हरिद्वार : देव भूमि हरिद्वार के संत श्री शिरोमणि पीपाजी चेरिटेबल ट्रस्ट परिसर में चल रहे तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान शनिवार को बजरंग मुनि सामाजिकशोध संस्थान ऋषिकेश के संस्थापक बजरंग मुनि ने विभिन्न प्रांतों से आए 65 प्रशिक्षणार्थियो को अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं को आचरण सील विवेकशील एवं समर्पित होना चाहिए हर व्यक्ति को मकानों में जमीन देने की अच्छी सोच के तहत ड्रीम्स ग्रुप का यह कार्य सराहनीय है उन्होंने बताया कि लोगों के आवास के सपने को साकार करने में सराहनीय पहल है इस अवसर पर ड्रीम्स ग्रुप के निर्देशक डॉ डीसी वर्मा ने साफा एवं शॉल देकर बजरंग मुनि का स्वागत किया जबकि अनुव्रत जीवन विज्ञान अकादमी फतेहपुर,राजस्थान के केंद्र प्रभारी सतीश शांडिल ने संस्थान की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया इस अवसर पर अनुव्रत जीवन विज्ञान के योग एवं प्रेक्षा ध्यान को जीवन में उतारने का संकल्प एवं कार्य कराया गया इस अवसर पर अतुल श्रीवास्तव, रामअवतार ,भूपेंद्र वर्मा ,धर्मेंद्र वर्मा और अनंत सहित अन्य लोग उपस्थित थे