हिलसा बस स्टैण्ड सहित शहर की सभी गलियों में घूमकर किया लोगों को सचेत

कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट-
हिलसा ( नालंदा ) क़ोरोना वायरस के ख़िलाफ़ लगातार जारी अपने जंग को तेज़ करते हुए ज़िले के ब्राण्ड ऐंबेसडर आशुतोष कुमार मानव ने बीती शाम देर तक गली – गली जाकर लोगों से लाँक डाउन में सुरक्षित रहने की अपील की. साथ ही दर्जनों बिना मास्क लगाए लोगों के बीच जाकर उन्हें मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान उन्होंने बस स्टैण्ड सहित शहर के कई मुहल्लों में घूमकर आमजन को घर में रहते हुए जंग जीतने की बात कही तथा क़ोरोना के इस दौर में ख़ासकर बच्चों एवं नौजवान वर्ग से संयम बरतने की अपील की. इसी क्रम में श्री मानव ने बिना मतलब इधर उधर घूम रहे नौजवानों को आगाह किया तथा उनसे लौक डाउन का सख़्ती से
पालन करने का अनुरोध करते हुए ख़ासकर गुटखा, खैनी खाकर समूह में ताश खेलने से परहेज़ करने की अपील की. युवाओं को जागरुक करते हुए कहा कि क़ोरोना जैसी भयानक संक्रामक बीमारी से बचने का एक मात्र उपाय सामाजिक दूरी बनाकर रहना है जिसका पालन सभी को ज़रूर करना चाहिए. नशा करके जहाँ तहाँ थूकने से भी यह बीमारी तेज़ी से फैल रही है. दुकानदारों से अनुरोध किया कि वे ख़ुद भी मास्क लगाएँ और आने वाले ग्राहकों को भी इसके लिए प्रेरित करें.




Recent Comments