सारण/मांझी।
स्थानीय थाना पुलिस ने मझनपुरा गांव के समीप छापेमारी कर चार दिन पूर्व चोरी की गई बाइक समेत एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक रिविलगंज थाना क्षेत्र के सरैंधा गांव निवासी हवलदार राय का पुत्र अखिलेश यादव है। बाइक चोरी के मामले में बलिया यूपी के एक युवक ने विगत 14 अगस्त को एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी।