बेतिया – नौतन:– शादी की नियत से अपहृत किशोरी को पुलिस ने किया  बरामद 
न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन ( प. चं ) बिहार :–
नौतन — प्रखंड के धुमनगर पुर्वारी टोला गांव से एक चौदह वर्षीय अपह्रीत  किशोरी को पुलिस ने गुप्त सुचना के अधार पर बेतिया रेलवे स्टेशन से मंगलवार की सुबह बरामद कर लिया है ।थानाध्यछ  कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि विगत सप्ताह शौच करने गयी किशोरी को गाँव के ही कुछ लोगो ने शादी की नियत से अपहरण  कर लिया था जिसमे अपह्रीता  की मां पुनम देवी ने गांव के ही विकास कुमार मंगल महतो रामसती देवी आलोक कुमार व राजेश कुमार को नामजद बनाते हुए थाने आवेदन देकर कांड  455/17 मे अंकित कराया था पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को बरामद कर मंगलवार को मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेज दिया  आगे की कार्रवाई मे जुट गयी है ।वही ग्रामीण सूत्रो की माने तो पहले से ही प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था । पुलिस अपहृता लड़की को चौसठ के ब्यान व मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेज दिया । जांच के बाद  मामले से पर्दा हट पाएगा ।