
मढ़ौरा ।
थाना क्षेत्र के तुलसी मोड़ सिसवा से पुलिस ने छापामारी कर अंग्रेजी शराब की बोलत जब्त की। पुलिस ने जिस घर से शराब बरामद किया उस घर से एक युवक को गिरफ्तार करने में भी सफल रही है । गिरफ्तार युवक का नाम संजीव कुमार शर्मा बताया गया है जो एक निजी विधालय का शिक्षक भी बताया जा रहा है । मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को एक गुप्त सुचना मिली थी की यक्त युवक ने अपने घर में शराब को जमा करके रखा है । सूचना के आलोक में की गयी छापामारी में युवक के आईडीबीआई बैंक के पास स्थित घर के भीतर से पुलिस ने ढ़ाई दर्जन अंग्रेजी शराब का बोतल बरामद किया । शराब घर के भीतर छज्जा के उपर छुपा कर रखा गया था ।पुलिस ने मौके से गिरफ्तार युवक संजीव कुमार शर्मा को जेल भेज दिया है । मामले में ओपी इंचार्ज केडी यादव ने बताया कि गिरफ्तार युवक का पूर्व से किसी शराब मामले में सलिप्तता की जानकारी नही मिली है । पुलिस पुरे मामले के तहकीकात में जुटी है । एक जानकारी के अनुसार युवक ने होली की तैयारी के लिए शराब जमा करके रखा था । इसके पहले ही पुलिस की छापामारी में शराब पुलिस के पकड़ में आ गया ।




Recent Comments