ऑक्सीजन के अभाव में भाजपा नेता की रेफरल अस्पताल में मौत,अस्पताल में समर्थकों ने किया हंगामा
तरैया।18.05 2018
ऑक्सीजन के अभाव में रेफरल अस्पताल तरैया में भाजपा नेता की मौत हो गयी।मौत के बाद समर्थकों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और बवाल काटा।मृतक 50 वर्षीय सिरमी निवासी भाजपा नेता जंगबहादुर महतो है।जिन्हें शुक्रवार की रात्री अचानक दिल का दौरा पड़ा।परिजनों ने आनन-फानन में रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया।जहाँ उन्हें ऑक्सिजन कि जरूरत थी।लेकिन अस्पताल में ऑक्सीजन नही था।परिजनों का आरोप है कि ऑक्सीजन के अभाव के कारण उनकी मौत हो गयी।मौत की खबर सुनते ही समर्थक अस्पताल पहुँचकर हंगामा शुरू कर दिया।पुलिस हंगामे को शांत कराने में जुटी है।




Recent Comments