Θ बेतिया – *समान काम समान वेतन मामले में हर हाल में होगी TET-STET शिक्षकों की जीत:- मार्कण्डेय पाठक*

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार👉
*@समान काम समान वेतन नही तो NDA को वोट नही, चेते नीतीश कुमार व सुशील मोदी*
*@बिहार की स्कूली शिक्षा नीतिगत संकट के सबसे बुरे दौर में, समान स्कूल प्रणाली ही एक मात्र विकल्प*
*@डीएलएड की लंबित परीक्षा, शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों की बहाली के लिए 30 जून को जिला मुख्यालयों और 28 जुलाई को राजधानी पटना में होगा उग्र प्रदर्शन*
*23 दिसंबर को आयोजित होगा राज्य सम्मेलन।*
—————————————-
दिनांक, 24 जून 2018, पटना,
*”समान काम समान वेतन न्यायिक संघर्ष की चुनौतियां, स्कूली शिक्षा के उत्थान में नीतिगत संकट एवं हमारी भूमिका”* विषय पर टीइटी- एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ (TSUNSS) गोपगुट का राज्यस्तरीय कार्यशाला गांधी संग्रहालय सभागार पटना में सम्पन्न हुआ। इसकी जानकारी संघ के जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार राउत ने दी। आगे बताया – कार्यशाला में ‘समान काम समान वेतन’ मामले में सर्वोच्च न्यायालय में चल रहे न्यायिक संघर्ष एवं बिहार के स्कूली शिक्षा के बेहतरी के लिए व्यापक रणनीति बनाई गई।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष मार्कण्डेय पाठक ने कहा कि हमें सर्वोच्च न्यायालय पर पूर्ण भरोसा है। समान काम समान वेतन मामले में हमारी जीत सुनिश्चित है। उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि राज्य एवं केंद्र की NDA सरकार अपना खैर चाहती है तो सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से पूर्व समान काम समान वेतन लागू करे।
*’समान काम समान वेतन नही तो NDA को वोट नही।’*

उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए पूछा कि जब RTE एवं NCTE के मापदंडों को पूरा करने वाले टीइटी- एसटीईटी शिक्षकों को उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, झारखंड खुद केंद्र सरकार के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय सहित कई राज्यों में सीधे पूर्ण वेतनमान एवं सहायक शिक्षक का दर्जा प्राप्त है तो बिहार के टीइटी एसटीईटी शिक्षकों को क्यों नही, जबकि उन सभी जगह भी NDA की ही सरकार है।
संघ के प्रदेश महासचिव अनिल राय ने कहा कि बिहार की स्कूली शिक्षा नीतिगत संकट के सबसे बुरे दौर में है। शिक्षकों की बहाली, समान काम समान वेतन, ससमय वेतन भुगतान, शिक्षकों को गैरशैक्षणिक कार्य मे उलझाने, छात्रों को ससमय पुस्तक उपलब्ध कराने सहित हर मामले में RTE का खुलेआम धजिया उड़ाई जा रही है। बिहार का शिक्षा विभाग वोट जुगाड़ू विभाग बन कर रह गया है, इनलोगों को बिहार के भविष्य से कोई लेना देना नही है।दरअसल इन सबों के जरिये सरकारी स्कूली सिस्टम को नकारा साबित कर कॉरपोरेट सेक्टर के हाथों में (PPP मॉडल) बेचने की साजिश कर रही है।जिसकी वकालत नीति आयोग के सिफारिश के जरिये भी किया गया है, जिसे प्रयोग के तौर पर कई राज्यों में लागू भी किया जा चुका है। जबकि सच्चे मायने में इन *सारी समस्याओं का एक मात्र हल समान स्कुल प्रणाली/परोस शिक्षा नीति ही है।* इसलिए सरकार सही मायने में स्कूली शिक्षा में सुधार चाहती है तो *’समान स्कूल प्रणाली’ अविलंब लागू करे।*
कार्यशाला में सर्वसम्मति से *निर्णय लिया गया कि डीएलएड सत्र 2013-15 से 16-18 तक के लंबित परीक्षा अविलंब कराने, टीइटी एसटीईटी अभ्यर्थियों का पूर्ण नियोजन करते हुए समस्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने सहित अन्य मांगों पर 30 जून को प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालयों एवं 28 जुलाई को राजधानी पटना में प्रदर्शन किया जाएगा।* संगठन को और मजबूती प्रदान करने के लिए नवंबर माह से सदस्यता अभियान चलाते हुए *23 दिसम्बर 2018 को राज्यसम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।* साथ ही कार्यशाला में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास किया गया कि सुप्रीमकोर्ट में दायर SLP वापस ले बिहार सरकार।

*समान काम समान वेतन एवं सहायक शिक्षक का दर्जा नही तो आगामी चुनाव में NDA को वोट नही।*
कार्यक्रम का उद्घाटन महासंघ गोपगुट के सम्मानित अध्यक्ष रामबली राय ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य सचिव मंडल सदस्य अमित कुमार, शाकिर इमाम एवं मोo नाजिर हुसैन ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता अश्विनी पाण्डेय एवं शैलेंद्र कुo यादव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यशाला में आये प्रतिनिधियों का स्वागत प्रदेश प्रबन्धन समिति सदस्य जयप्रकाश सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश कोषाध्यक्ष मितेन्दु ने किया। कार्यशाला में मुख्यरूप से अशोक साहू, सरला कुमारी, प्रियरंजन सिंह, चंचल अविनाश, बालेश्वर यादव,प्रमोद मंडल, वसी अख्तर, मुकेश मिश्रा, रंजीत सिंह,हिमांशु मिश्रा, कुमार अमिताभ, कौशलेंद्र कुमार, मधुरेन्द्र कुमार, चंद्रशेखर वर्मा, राकेश रंजन मिश्रा, जयप्रकाश सिंह, सतीश कुमार, मुकेश कुमार, प्रशान्त प्रियदर्शी, सोनू मिश्रा, राजकुमारी, ओमप्रकाश सिंह, राकेश कुमार, जितेंद्र गुप्ता, ज्ञानप्रकाश, वंशीधर सिंह, सर्वेश मिश्रा, अभिषेक पाण्डेय सहित 75 नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किये।

कार्यशाला में राज्य भर के प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिन सभी को संघ की तरफ से प्रमाण पत्र निर्गत किये गए।
*अश्विनी पाण्डेय*
*(प्रदेश प्रवक्ता)*
*टीइटी एसटीईटी उतीर्ण नियोजित शिक्षक संघ, TSUNSS (गोपगुट) बिहार*
मोo :- 9430446727
व्हाटसअप:- 9097422805
—————————————–
*सुनिल कुमार ‘राउत’*
7766960338
*(जिला सोशल मीडिया प्रभारी)*
*TSUNSS गोपगुट पश्चिम चम्पारण*