
सिवान/भगवानपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भगवानपुर नगर इकाई के द्वारा योग दिवस के अवसर पर अभाविप कि प्रांत मंत्री सुश्री लक्ष्मी रानी के द्वारा बच्चों को योगाभ्यास कराया गया। लक्ष्मी रानी ने कहा कि यदि शरीर व मन स्वस्थ नही हैं तो लक्ष्य को पाना असम्भव हैं योग करने से मन और शरीर दोनों स्वस्थ होते हैं
योग मनुष्य के शरीर, मन और आत्मा को उर्जा, ताकत और सौन्दर्य प्रदान करता हैं।
इस योग के कार्यक्रम में मुख्य रूप से निशा कुमारी, आशा कुमारी, पलक कुमारी, निधि कुमारी, चांदनी कुमारी, अंकित कुमार, विशाल कुमार, कुमारी, सिमरन कुमारी, अंशिका कुमारी, रिचा कुमारी, विक्की कुमार आदि सभी ने योग का अभ्यास किया।




Recent Comments