एश्वर्या से तेजप्रताप की हुई सगाई , बोले तेजप्रताप-आई मिस पापा

पटना :राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े पुत्र विधायक तेजप्रताप यादव और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की पुत्री ऐश्वर्या राय की सगाई होटल मौर्या में मंत्रोचार के साथ बुधवार को सम्पन्न हो गयी। दोनों परिवार के निकटतम परिजन सगाई समारोह में मौजूद थे ।सगाई के मौके पर राबड़ी देवी के चेहरे पर खुशी झलक रही थी । घर में बहू आने वाली हो तो खुशी का माहौल भी लाजमी है। इस मौके पर पूरे परिवार सहित तेज प्रताप यादव को भी अपने पिता की कमी खली और उन्होंने अपने ट्विटर हैंडिल पर लिखा की “I Miss Papa” ।

आपको मालूम होगा की लालू प्रसाद यादव जेल में है , जो फिलहाल एम्स दिल्ली में इलाज करा रहे है । ऐसे परिजनों को उम्‍मीद है कि वे शादी में मौजूद रहेंगे।सगाई में शामिल होंने वालों में तेजप्रताप और एश्वर्या के परिजनों के साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह, विधायक भोला यादव, शक्ति सिंह यादव भी सगाई समारोह में शामिल थे।