सारण :दलित बस्ती में छोटे छोटे बच्चो के साथ मीना ने मनाया अपना जन्म दिन अपने जन्म दिन को बनाया यादगार
छपरा :जगदम कालेज की एनएसएस की छात्रा मीणा जो कुछ महीनों से लगातार शहर के 44 नम्बर रेलवे ढाला के समीप दलित बस्ती में बच्चो को निःशुल्क शिक्षा दान कर रही है वैसे बस्ती जहां बच्चे शिक्षा से काफी दूर थे मीना और अनिशा के अथक प्रयास से उस बस्ती में शिक्षा का अलख जगा जो काबिले तारीफ है
भारत सरकार के मुहिम पढ़ेगा इंडिया तभी बढ़ेगा इंडिया को इन छात्राओं के द्वारा धरातल पर उतारा जा रहा है