लूट के 51 हजार रूपया, एक कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

छपरा – गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में छपरा पुलिस को सफलता मिली । सारण पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी की कुछ युवक दाऊदपुर थाना क्षेत्र के जैंतपुर बंगरा में वाहन जांच अभियान के क्रम में अवैध हथियार के साथ दो को गिरफ्तार कर लिया गया । गत दिनों मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से रूपए निकालकर ग्राहक सेवा केंद्र शीतलपुर के लिए 3 लाख 15 हजार रुपये निकासी कर ले जा रहे थें । तभी दाऊदपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा चंवर के समीप अपराधियों ने गत दिनों अपराधियों ने लूटा लिए थें । जिसके बाद सारण पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय के निर्देश पर दाऊदपुर व मांझी पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में दो अपराधों मनीष सिंह उर्फ लाठी सिंह के पास से एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस व गिरफ्तार एक अन्य अपराधी आकाश कुमार का पहले से अपराधिक इतिहास रहा है ।