संत धरणी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सह छठीयार का आयोजन, सोहर पर झूमे लोग

मांझी (सारण) : सोमवार की रात स्थानीय शनिचरा बाजार स्थित सन्त धरणी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सह छठीयार का आयोजन किया गया। महंत बासुदेव दास व सन्त त्रिभुवन दास के संयोजकत्व में आयोजित समारोह में गायक धनश्याम ओझा लखीचंद यादव आदि ने भजन, पूर्वी व सोहर प्रस्तुत किया।तबले पर अशोक सिंह ने संगत किया। इस अवसर पर भोज का भी आयोजन किया गया। समारोह में युवा नेता सौरभ सन्नी उर्फ पंडित कृष्णा सिंह पहलवान भागवत तिवारी रामायण दास जेपी गुप्ता आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। संचालन नागेन्द्र ठाकुर ने किया।