सारण :अवतार नगर मे शराब धंधेबाज गिरफ्तार
#न्यूज़ इनपुट -दिग्विजय सिंह बबलू 
डोरीगंज-:
“”””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के धनौरा गाँछी मे नव वर्ष के अवसर पर शराब बेचते  पाँच लीटर देशी शराब के साथ एक विक्रेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।
थानाध्यक्ष प्रसांत कुमार ने बताया कि सुचना पर छापेमारी के क्रम मे धनौरा  निवासी बब्लु सिंह को पाँच लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया वही दुसरा विक्रेता डिगु सिंह मौके से फरार हो गया ।
दोनो धंधेबाजो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है ।