मढ़ौरा विधानसभा से पूर्व में प्रत्याशी रहे नजरे हसन ने लोगों में पनपे असुरक्षा को लेकर एसडीओ और डीएसपी से मिले

मढ़ौरा (सारण) : मढ़ौरा में गिरती विधि व्यवस्था और व्यापारियों में पनपे असुरक्षा को लेकर मढ़ौरा विधानसभा से पूर्व में प्रत्याशी रहे व कांग्रेस नेता नजरे हसन ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और अनुमंडलाधिकारी से भेंट कर चर्चा की और ब्यापारियों में फैले असंतोष से अधिकारियों को अवगत कराया।शनिवार को स्थानीय व्यापारियों मुद्दों को लेकर मढ़ौरा एसडीओ विनोद कुमार तिवारी और मढ़ौरा DSP धीरेंद्र कुमार से विस्तृत चर्चा कर अपने सुझावों से अधिकारियो को अवगत कराया। इसके लिये नजरे हसन ने DSP मढ़ौरा को जानकारी दी की व्यापारियों में भारी असुरक्षा भावना आ गई है। जिसकी कारण सारी दुकानें 07 बजे संध्या से पहले बंद हो जा रही है। इसके लिये प्रशासन से आग्रह किया है कि पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था ज़्यादा से ज़्यादा की जाए तथा व्यापारियों की जान माल की सुरक्षा प्रदान की जाए ।ताकि खोया हुआ विश्वास पुनः व्यापारी समाज को मिल सके।बता दे कि पिछले महीने 20 अगस्त को एसआईटी के दो पुलिस जवानों की अपराधियों ने हत्या कर दी थी।जिसकों लेकर लेकर आम लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।