रेलवे ट्रैकों एवम् हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रेन के बोगियों की रेलवे सेफ्टी के कमिश्नर ने किया जांच
महनार(वैशाली) 05 फरवरी – सोनपुर बछबारा रेल खण्ड के सहदेई बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के निकट शनिवार की रात्रि में हुई सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना की जांच करने मंगलवार को ठीक संध्या 4 बजकर तीन मिनट पर शैफ्टी के कमिश्नर लतीफ खान सहदेई बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के दुर्घटनास्थल पर दल-बल के साथ पहुंचे।उन्होंने लगभग डेढ़ घंटे जाँच की।सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना की जांच को पहुंचे रेलवे शेफटी के कमिश्नर लतीफ खान ने दुर्घटना स्थल पर जाकर जांच किया।उन्होंने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त रेल के बोगियों का निरीक्षण किया।साथ ही दुर्घटना के कारण क्षतिग्रस्त पटरियों एवं सीमेंटेड सिलिपरो को देखा।उन्होंने रेल पटरियों के ट्रैक बदलने बाले ज्वाइंट का भी बारीकी से निरीक्षण किया।मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने जब उनको अपने हिसाब से कुछ बताना चाहा तो उन्होंने उनकी बात को खारिज करते हुय कहा कि जांच में अपनी बात कहिएगा।उन्होंने जांच के दौरान ट्रैक बदलने बाले ज्वाइंट पर बोल्ट के साथ क्लिप नही रहने पर आपत्ति जताते हुय कहा कि क्लिप लगा रहना चाहिये था जो कि नही है।उन्होंने कहा कि इस ट्रैक की लोडिंग 68 से 84 किलोमीटर प्रतिघन्टे की रफ्तार बाली है।लेकिन गाड़ियां इससे ज्यादा रफ्तार से चलती है।उन्होंने मौके पर उपस्थित पूर्ब मध्य रेलवे के अधिकारियों को कहा कि टूटी हुई पटरियों एवं बोगी के जोड़ने बाले टूटे हुय हुक को जांच के लिए लखनऊ भेजें।उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात करते हुय कहा कि उन्होंने दुघटनास्थल का मुआयना किया है।सारी चीजों को बारीकी से देखा गया है।अब सारे रिकॉर्ड देखकर ही वह किसी निष्कर्ष पर पहुंचेंगे।उन्होंने पटरियों और बोगियों के मेंटेनेंस के बारे में कहा कि वह ऐसे कुछ नही कह सकते।कहा कि वह पटरियों एवं बोगियों के मेंटेनेंस के सभी रिकॉर्ड को देखेंगे।कि ट्रेक बदला गया,कोच की क्या स्थिति थी आदि।कहा कि वह जब तक सारे रिकॉर्ड नही देख लेते तब तक कोई जानकारी नही दे सकते हैं। रेलवे सेफ्टी कमिशनर के साथ डी आर एम् , सोनपुर रेल मंडल के सेक्सन एवम् मइन्टेनेंस से जुड़े सभी अधिकारी, जोनल के अधिकारी सहित अन्य अधिकारिओ के अलावे महनार के डी एस पी रजनीश कुमार, देसरी अंचल के पुलिस निरीक्षक विमल कुमार, आदि उपस्थित थे।