इसुआपुर 12 दिवसीय डी०एल०एड० प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन

इसुआपुर ( सारण ) :- इसुआपुर प्रखंड के खोभारी साह उच्च विधालय और बी०आर०सी भवन इसुआपुर में संचालित हो रहे डि० एल० एड० प्रशिक्षण केन्द्रों पर चल रहा कार्यशाला का समापन हो गया। 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन शांति ढंग से बेहतर माहौल में संचालित हो हुआ ।

वहीं दोनो प्रशिक्षण केन्द्रो पर लगभग 400 अप्रशिक्षित शिक्षकों को साधन सेवियों द्वारा बेहतर ढंग से प्रशिक्षण दिया जा रहा था।

वहीं दोनों केन्द्रों के समन्वयक अरुण सिंह और पंकज भारती ने बताया की केन्द्रों पर प्रशिक्षुओं को पाठ-योजना के लिये TLM की भी व्यवस्था की गयी थी । सभी प्रशिक्षुओं से मुखिया संगम बाबा और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी लखेन्द्र पासवान ने सुविधाओं का की लगातार निगरानी में लगे थे । वहीं इस मौके पर सहायक समन्वयक धमेन्द्र कुमार, अजय कुमार, शिक्षक अशोक यादव, द्वारकानाथ तिवारी, उपेन्द्र साह, संतोष भारती, उमेश पंडित ,संदीप माँझी, निशा कुमारी ,बिरेन्द्र साह ,अवधेश त्रिपाठी, अभय कुमार सहित अन्य भी उपस्थित थे।