
इसुआपुर(सारण) -प्रखण्ड के केरवां गांव में विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क का शिलान्यास किया ।यह सड़क मथुरा राय पथ से होकर बालिका विद्यालय होते हुए सिपाही राय के घर तक बनेगा ।60 लाख के लागत से मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना से निर्माण होने वाला यह सड़क 6 माह के अंदर बनकर तैयार हो जाएगा ।इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को दिनचर्या में काफी आसानी होगी ।सड़क के सम्बेदक रूपा कुमारी के प्रतिनिधि रामपुकार सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण पूर्ण मानक के साथ किया जाएगा । बिधायक श्रीराय ने बताया कि इस सड़क के आलावा नारायण महतो के घर से डबरा नदी स्थित छठ घाट तक सड़क निर्माण के लिए डीपीआर तैयार हो गया है ।मौके पर निजी सचिव अशोक कुमार राय,बिपिन बिहारी यादव,चन्द्रदेव राय,अशोक कुमार यादव,कामेश्वर राय,उमेश राय,मुना मांझी,बैद्यनाथ राय,मुनिलाल राय,चिन्तामन राय,मनोज राय,बिंदेश्वरी राय,बिकास कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे ।




Recent Comments