परसागढ़ गैंगरेप पीड़िता से मिले कई नेता, दुष्कर्मियों को फांसी देने की मांग की
दैनिक खोज खबर डेस्क
एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ के दीपेश्वर बाल ज्ञान निकेतन में दसवी की छात्रा से हुवे गैंगरेप मामले में कई नेता शनिवार को पीड़ित परिवार व युवती से मिले।
शनिवार को परसागढ़ पहुँचे इन नेताओं ने युवती व उसके परिजनों से बातचीत किया व मामले की पुरी जानकारी ली।

युवती से मिलने के बाद आये नेताओ ने एक स्वर में इस गैंगरेप की कड़ी भर्त्सना व निंदा की। उन्होंने कहा कि मामले का स्पीडी ट्रायल करा कर दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जाई।
नेताओ ने सरकारी खर्चे पर युवती का उपचार कराने व उसके परिजनों को सुरक्षा देने की मांग प्रशासन से की।
इस दौरान जीरादेई विधायक रमेश कुशवाहा ने कहा कि जल्द से जल्द पीड़िता को न्याय मिले व दोषियों को सजा दी जाय। उन्होंने कहा कि आगामी 24 जुलाई को वे पीड़ित परिजनों के साथ मामले को ले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे।
परसागढ़ आये नेताओ में जंदाहा के उमेश कुशवाहा, जन विकास मोर्चा के राजवल्लभ सिंह कुशवाहा, विनोद सिंह कुशवाहा, डॉ दिनेश प्रसाद, जदयू महासचिव रत्नेश भास्कर, ओमप्रकाश कुशवाहा आदि उपस्थित थे।